फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Employees including Executive Engineer found absent

Lalitpur News: अधिशासी अभियंता सहित कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Employees including Executive Engineer found absent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल ने सिंचाई खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर अधीक्षण अभियंता ने अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बुधवार की सुबह अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल इं. उमेश चंद्र सिंचाई विभाग कार्यालय में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति जानने के लिए सिंचाई खंड का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित नहीं मिले। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तो इसमें वरिष्ठ सहायक दो दिन से अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद एसई ने कार्यालय की विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और पटल प्रभारियों से आवश्यक जानकारी हासिल की। साथ में वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना फेज-2 में सतर्कता विभाग द्वारा मांगे जा रहे अभिलेखों को लेकर निर्देश दिए और संबंधित अभिलेख प्रेषित करना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि निरीक्षण में कार्यालय के पटल प्रभारियों को परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed