{"_id":"61eeed782869a026247e4402","slug":"employee-dies-after-falling-from-cycle-due-to-deteriorating-condition-lalitpur-news-jhs2137436178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालत बिगड़ने से साइकिल से गिरकर कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालत बिगड़ने से साइकिल से गिरकर कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजघाट में साइकिल से ड्यूटी करने जा रहे एक कर्मचारी की हालत बिगड़ने से गिरकर मौत हो गई।
थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी हजारी (55) ग्राम राजघाट में सिंचाई बोर्ड में माली के पद पर कार्यरत था। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे वह रोजाना की तरह साइकिल से ड्यूटी जा रहा था। वह राजघाट में स्थित पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था, तभी अचानक उसकी हालत खराब हो गई और वह साइकिल से गिरकर बेसुध हो गया।
यह देख आसपास के लोगों ने उसे उठाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे लाल सिंह ने बताया कि मृतक की तीन बेटियां एवं दो बेटा है।