फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ellectricity department

बिजली कार्यालय खुले गए, उपभोक्ता नहीं पहुंचे

Tue, 21 Apr 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ellectricity department
ललितपुर। लॉकडाउन के दौरान बंद रहे बिजली विभाग के कार्यालय सोमवार से कुछ शर्तों के साथ खोले गए, जिनमें जरूरी कार्य से संबंधित एक तिहाई कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंस के तहत कार्य संपादित किए। हालांकि, इस दौरान उपभोक्ता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

25 मार्च से लागू लॉकडाउन के चलते बिजली विभाग के कार्यालय बंद चल रहे थे। बिजली सब स्टेशनों पर लाइनमैन, एसएसओ व विद्युत अभियंता लगातार बिजली आपूर्ति के कार्य में लगे हुए थे और लाइनमैन व एसएसओ शिफ्टबार ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान बिजली बिलिंग काउंटर भी बंद चल रहे थे। लेकिन, प्रदेश शासन के निर्देश पर कुछ शर्तों के साथ आवश्यक कार्यों के तहत बिजली विभाग के कार्यालय एक तिहाई कर्मचारियों व सोशल डिस्टेंस के साथ खोले गए। सुबह दस से शाम पांच बजे तक कार्यालय तो खोले गए और कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंस बनाए रखी गई, सैनेटाइज व मास्क का उपयोग किया गया। विद्युत संबंधी कार्य किए गए। बिलिंग काउंटर खोले गए, लेकिन पहले दिन उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं, विभाग द्वारा विद्युत मीटर रीडरों के माध्यम से भी कॉमर्शियल, चक्की और पावर कनेक्शनों की मीटरों की रीडिंग लेकर बिल बनाए गए। इनके द्वारा सेनिटाइजन व मास्क का उपयोग करते हुए बिलिंग की गई। अधिशासी अभियंता ग्रामीण आकाश सचान ने बताया कि एक तिहाई कर्मचारियों को बुलाकर विद्युत संबंधी जरूरी कार्यों को संपादित कराया गया है। बिलिंग काउंटर तो खोले गए, लेकिन उपभोक्ता लॉकडाउन होने के कारण नहीं पहुंच सके हैं। फिलहाल लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस एवं नियमों के अंतर्गत कर्मचारियों की सेहत सुरक्षा के तहत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed