फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   eletricity store

विद्युुत स्टोर कीपर पर अब निलंबन की गाज

Thu, 04 Jan 2018 01:03 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 04 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
eletricity store
employee suspend - फोटो : demo
विद्युत स्टोर में हुए 16 लाख 92 हजार रुपये के घोटाले में स्टोर कीपर अजय साहू पर के खिलाफ पहले विभाग द्वारा गबन के तहत आपराधिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई, इसके बाद अब विभाग द्वारा विभागीय कार्रवाई करते हुए उक्त स्टोर कीपर पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। फिरहाल स्टोर कीपर का प्रभार झांसी के भंडार केंद्र के सहायक भंडारी प्रशांत श्रीवास्तव को अस्थाई तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विभाग विभाग के अंतर्गत गल्ला मंडी के आगे स्थित विद्युत भंडार केंद्र में गत दिनों 16 लाख 92 हजार रुपये के गबन का मामला पकड़ा गया था, जिसमें स्टोर कीपर पर छह ट्रांसफार्मर, विद्युत तार, इंसुलेटर स्टे रॉड आदि विभिन्न विद्युुत सामान भौतिक सत्यापन में गायब मिला था। इसके लिए दो सदस्यी जांच टीम भी गठित की गई थी। जिसमें यह मामला स्पष्ट रुप से पकड़ में आ गया था। इसके बाद विद्युत विभाग हरकत में आया और विद्युत स्टोर के सहायक अभियंता नरेंद्र श्रीवास ने आलाधिकारियों के आदेेश पर उक्त स्टोर कीपर अजय साहू के खिलाफ गबन की धारा के तहत थाना कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया था। इसके बाद विद्युत स्टोर झांसी के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल की संस्तुति पर बुधवार को विद्युत वितरण खंड ललितपुर के अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश ने उक्त स्टोर कीपर अजय साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि निलंबन की अवधि में उक्त स्टोर कीपर विद्युुत उपखंड कार्यालय चतुर्थ तालबेहट में संबद्ध रहेंगे। वहीं, इसी के चलते अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल ने उक्त स्टोर कीपर के अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति के बाद विद्युत भंडार केंद्र के अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर झांसी विद्युत भंडार केंद्र के सहायक भंडारी प्रशांत श्रीवास्तव को अस्थाई रुप से अग्रिम आदेशों पर विद्युत भंडार केंद्र का कार्य प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed