फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   eletric cut in 30 village

नाराहट फीडर के तीस गांव में हो रही बिजली कटौती

Wed, 15 Apr 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
eletric cut in 30 village
डोंगराखुर्द। बिरधा विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत नाराहट फीडर से जुड़े गांवों में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही लो वोल्टेज आ रहा है। इससे कूलर और पंखे रफ्तार से नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन से लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद है। घर में ही मनोरंजन के साधन टेलीविजन से अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। गर्मियों में कूलर व पंखा जरूरी हो जाते हैं। पर, बिजली की अघोषित कटौती के कारण ग्रामीणों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिरधा सब स्टेशन से ग्राम बंगरिया, पाली, पटउवा और अन्य गांवों की लाइन अलग करने से इन गांवों में बार-बार फाल्ट संबंधी समस्या कुछ हद तक कम हो गई है, परंतु नाराहट फीडर के ग्राम गौना, कबराटा, मकरीपुर, बछरई, दिगवार, डोंगराखुर्द, पटना, पारौल, चांदोरा, गुरयाना, देवरी, दिगवार, अर्जुनखिरिया, बनयाना आदि गांवों को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था वर्षों से जस की तस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, पर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लाइन जर्जर हो चुकी है। जरा सी तेज हवा में तार टूट जाता है तो लाइन में फाल्ट आ जाता है।
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में लोगों को घरों के अंदर रहना पड़ रहा है। लेकिन, बिजली नहीं आने से पंखा, कूलर, टेलीविजन, मोबाइल फोन शोपीस बन गए हैं। लोगों का टाइमपास नहीं होता है। दिन भर बिजली आपूर्ति बंद रहती है। 24 घंटे में मात्र 10 घंटे बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं द्वारा जब बिजली नहीं मिलने का कारण कर्मचारियों से पूछा जाता है तो वह बताते हैं कि फसल काटने का सीजन चल रहा है यदि कोई तार फसल पर गिर गया तो किसानों का लाखों का नुकसान हो सकता है।
---------
दिन भर बिजली आपूर्ति बंद रहती है। घरों में रहना मुश्किल रहता है। लॉकडाउन का पालन भी करना है, इसलिए मजबूरी में गर्मी झेलते रहते हैं।
- सुदामा प्रसाद नामदेव
नाराहट फीडर को आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी निकालने में बड़ी दिक्कत हो रही है। इस समस्या की ओर विभागीय अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
- मयंक प्रताप सिंह
पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। रामायण और महाभारत टीवी सीरियल के समय बिजली कटौती की जाती है, जिससे लोगों निराशा छा जाती है।

-ओमकार दुबे
नाराहट क्षेत्र की बिजली व्यवस्था आए दिन खराब रहती है। जरा सी हवा या पानी आया और बिजली गुल हो जाती है। अब बिजली कटौती हो रही है। लोगों के मनोरंजन के साधन घरों में शोपीस बन गए हैं।
- जीतू समाधिया गौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed