फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity workers srike by monday

सोमवार से बिजली कर्मचारी रहेंगे पूर्ण हड़ताल पर, बिजली होगी बाधित

Sat, 03 Oct 2020 11:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
electricity workers srike by monday
electricity bulb - फोटो : electricity bulb
ललितपुर। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को सरकार द्वारा निजीकरण करने एवं अन्य विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का विरोध बिजली कर्मचारियों में लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते चार दिन से बिजली कर्मचारी दोपहर में तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, लेकिन सोमवार पांच अक्तूबर से सभी बिजली अधिकारी और कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्ण रुप से कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहेंगे, जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर निजीकरण के विरोध में बिजली अधिकारी व कर्मचारी लगातार चार दिन से दोपहर में तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। शनिवार को भी बिजली कर्मचारियों ने जिला पंचायत स्थित कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया और पूर्वांचल में हुए निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यालय अधीक्षक जगदीश झा ने बताया कि सभी को संगठित होकर निजीकरण की इस लड़ाई को अवश्य जीतेंगे। हमारी एकजुटता के आगे शक्ति भवन में बैठे प्रबंधन एवं सरकार को झुकना पड़ेगा। उपखंड अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा उने साथ छल किया जा रहा है। किसानों एवं गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी समाप्त हो जाएगी। इं. अनूप सिरौठिया ने कहा कि सभी कर्मचारी 24 घंटे कार्य कर रहे, आंदोलन को अति उग्र करना है। इं.अखिलेश कुमार ने कहा कि पांच अक्तूबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा, इस दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी। अधिशासी अभियंता आकाश सचान ने कहा कि सरकारी नौकरी की राह देख रहे नौजवान हताश, निराश हो जाएंगे। सभा में सहायक अभियंता अखिलेश कुमार, जगदीश प्रसाद, शुभम कुशवाहा, इं.त्रिलोकी मधेशिया, इं.डीडी सोलंकी, सूरजभान सिंह, विनोद कुमार, एई ट्रांसमिशन आशीष गुप्ता, अवर अभियंता राजकुमार, चक्रेश शर्मा, शैलेंद्र धनकर, विनीत कुमार, अनिल सिंह, उमेश चंद्र, चंद्रशेखर, हरप्रसाद, मनोहर, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed