फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity

वीसीबी मशीनों में हुआ ब्लास्ट, केबल बर्स्ट

Sun, 18 Oct 2015 01:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 18 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नझाई बाजार विद्युत सब स्टेशन की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) मशीन में फाल्ट आ जाने से मुहल्ला तालाबपुरा, घंटाघर व डोंड़ा घाट स्वतंत्र फीडर की बिजली डेढ़ घंटे ठप रही। वहीं, शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्थापित दो ट्रांसफार्मर में खराबी आने से से रात भर बिजली गुल रही। इसी तरह गल्ला मंडी सब स्टेशन पर दो ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) मशीन में खराबी आ जाने से दो दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन




गल्ला मंडी स्थित 66 केवीए और नझाई बाजार स्थित 33 केवी सब स्टेशनों पर स्थापित फीडर नंबर एक, तीन, देवगढ़, राजघाट, चंदेरा, नेहरू नगर, तालाबपुरा, घंटाघर व डोंड़ाघाट स्वतंत्र फीडर के माध्यम से शहर समेत आसपास के गांवों को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। 66 केवीए पावर हाउस में स्थापित फीडर नंबर एक की ओसीबी मशीन में शुक्रवार को करीब तीन बजे आंतरिक खराबी आने से जोरदार ब्लास्ट हो गया। हालांकि, एक अन्य रिपेयर मशीन को उक्त फीडर के साथ जोड़कर आपूर्ति आधा घंटे में ही सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन



वहीं, शुक्रवार की शाम पौने पांच बजे यहां स्थापित राजघाट फीडर की ओसीबी मशीन में ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण इसके अंतर्गत आने वाले 24 गांव की बिजली आपूर्ति ठप गई। जानकारी पर विद्युत कर्मियों द्वारा मशीन में सुधार किया गया, जिससे रात्रि में लगभग पौने दस बजे आपूर्ति सुचारु की जा सकी। बताया गया कि उक्त मशीनों के आंतरिक पुर्जे मेल व फीमेल कानटेक्ट में खराबी आ गई थी, जिसके कारण मशीनों में खराबी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नझाई बाजार स्थित सब स्टेशन में शनिवार की सुबह 9.10 बजे इनकमिंग वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीन में अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। जोरदार आवाज सुनकर विद्युत कर्मियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इससे ट्रांसफार्मर से इनकमिंग मशीन को जाने वाली 11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूट गई और ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ा दिए। हालांकि, यहां तैनात विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद कर दी, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पूरे सब स्टेशन में धुआं भर गया और मशीनें काली पड़ गई। जिस पर विद्युत कर्मियों ने केबल काटकर मशीन से जोड़ा और ट्रांसफार्मर के फ्यूज को जोड़ा। इसके बाद पेट्रोल से पूरी मशीन के आंतरिक व बाहरी पुर्जों को साफ किया गया और साढ़े ग्यारह बजे आपूर्ति सुचारु की जा सकी। नझाई बाजार सब स्टेशन परिसर में ही स्थापित एक 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में चिंगारियां छूटने लगीं, यह नजारा देख सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ ने तत्काल वीसीबी मशीन से आपूर्ति बंद कर दी। कुछ देर बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।


250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर खराब
ललितपुर। गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक व चार के अंतर्गत मुहल्ला गांधी नगर व देवगढ़ रोड पर रेलवे क्रॉसिंग से पूर्व टावर के पास स्थापित एक 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की रात लगभग दस बजे खराबी आ गई, जिससे ट्रांसफार्मर का एक फेस बंद हो गया। इस वजह से इससे जुड़े आधा सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति रात भर गुल रही। विद्युत कर्मियों ने खराब पुर्जे बदलकर शनिवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे आपूर्ति सुचारु की। वहीं, मुहल्ला पिसनारी में स्थापित 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की देर रात दो बजे अचानक खराबी आ गई, जिससे दो फेस से आपूर्ति मिलना बंद हो गई। शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे ट्रांसफार्मर की खराबी दूर कर आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed