फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity employees demonstrated agains demands

बिजली संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 14 Dec 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
electricity employees demonstrated agains demands
अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देते विद्युत संविदा कर्मचारी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सोमवार केे अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर अनुबंध शर्तों का उल्लंघन कर बारह घंटे तीसों दिनों तक कार्य लेने, सुरक्षा उपकरण न देने, ईएसआई/डब्ल्यूसी का लाभ न देने और आंदोलन अवधि का वेतन काटने के संबंध में और हटाए गए संविदा कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता को दिए ज्ञापन में बताया गया कि वह सभी कर्मचारी वितरण खंड के अलग-अलग बिजली सब स्टेशनों पर नेशनल कंपनी इटावा के अंतर्गत कार्य करते हैं। कंपनी द्वारा उन्हें आठ घंटे 26 दिन के वेतन का भुगतान किया जा रहा है, जबकि परिचालन का कार्य कर रहे कर्मचारियों से आठ घंटे तीस दिन व अनुरक्षण का कार्य कर रहे कर्मचारियों से बारह घंटे तीस दिन कार्य लिया जा रहा है। अनुबंध के शर्तों के अनुरूप उनसे परिचालन व अनुरक्षण का कार्य कराया जाना चाहिए। जबकि अधिकारियों द्वारा उक्त के साथ ही राजस्व वसूली, विच्छेदन आदि कार्य भी कराया जा रहा है, जो अनुबंध शर्तों का उल्लंघन है। कंपनी द्वारा उन्हें मानक के अनुरूप न तो सुरक्षा उपकरण दिए जा रहे हैं और न ही ईडब्ल्यूएस का लाभ दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के पूर्व के नोटिस के तहत घोषित आंदोलन में अपने न्यायोचित मांगों के लिए 15 नवंबर से 20 नवंबर तक आंदोलन में भाग लिया था। इसमें 20 नवंबर को संगठन व प्रबंधन के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें प्रबंधन व संगठन के बीच सहमति बनी थी कि किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाएगा लेकिन इस दौरान का वेतन काट दिया गया। संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह से उक्त मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया और मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed