{"_id":"67a25e19c373f9f7970a26a5","slug":"electricity-cut-for-three-hours-due-to-laying-of-cable-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-128980-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: केबल बिछाने से तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: केबल बिछाने से तीन घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदनशाह चौराहा के पास हाईटेंशन लाइन के लिए नई केबल डालने के चलते गांधीनगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक गुल रही। केबल बिछाने का काम दो दिन से चल रहा है। बुधवार को भी लाइन बिछाई जाएगी।
गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित फीडर संख्या चार के अंतर्गत मोहल्ला सदनशाह क्षेत्र में मंगलवार सुबह नौ बजे से हाईटेंशन लाइन की केबल बदलने का काम किया गया। इसके लिए शटडाउन लिया गया था, जो सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक रहा। इसके बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं, फीडर चार के अंतर्गत ही सोमवार सुबह साढ़े छह से साढ़े दस बजे तक कलक्ट्रेट रोड पर केबल बदला गया था। बुधवार को भी केबल बदले जाने के चलते सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली बाधित रह सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दो घंटे बंद रहेगी बिजली : गल्ला मंडी सब स्टेशन पर बुधवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा, इसके चलते सब स्टेशन से जुड़े फीडर संख्या एक, तीन, चार, पांच, नेहरूनगर, गोविंदनगर, पिसनारी, चांदमारी और नेहरूनगर फीडर की बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
-केबल बिछाने के लिए फीडर चार का शटडाउन लिया गया था। बुधवार सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक गल्ला मंडी सब स्टेशन पर मेंटीनेंस का काम किया जाएगा, इससे सभी फीडर की सप्लाई दो घंटे तक बंद रहेगी।
-पुष्पेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम।