फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity crisis in lalitpur

आधा शहर रहा अंधेरे में

Wed, 03 Jan 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 03 Jan 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
electricity crisis in lalitpur
प्रशासन - फोटो : demo
 मंगलवार को तड़के 33 केवीए विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से आधे शहर में अंधेरा छा गया। विद्युत गुल होने का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। इस कारण तमाम लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


33 केवीए विद्युत लाइन से शहर के कई फीडर जुड़े हुए हैं। इसमें प्रमुख रूप से घंटाघर, नझाई बाजार, नेहरू नगर शामिल हैं। सुबह करीब तीन बजकर 50 मिनट पर टीकमगढ़ रेल लाइन के पास हाईवे पर एक पेड़ अचानक 33 केवीए लाइन पर जा गिरा। इससे तार तो क्षतिग्रस्त हुए, साथ ही केबल बक्सा भी बर्स्ट हो गया। इस सूचना को पाकर विद्युत विभाग के अफसरों ने इसकी पेट्रोलिंग कराई। इसके बाद क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में दस घंटे से ज्यादा का समय बीत गया। इस तरह दोपहर करीब दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। बिजली के गायब होने का असर सुबह की जलापूर्ति पर भी पड़ा। कई स्थानों पर लोगों ने हैंडपंपों से पानी जुटाया।
विज्ञापन


घर के अंदर और बाहर परेशान रहे लोग
 बिजली चले जाने से सुबह टहलने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। महिलाएं तो अंधेरे में घर से निकली ही नहीं । एक तो घना कोहरा, उस पर बिजली का गायब होना। इस स्थिति में अधिकांश महिलाओं ने घर में रहना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ गिरने से बिजली के टूटे तार
33 केवीए विद्युत तार पर पेड़ गिर गया था, इस वजह से लाइन क्षतिग्रस्त हुई।  पेट्रोलिंग कराई तब जाकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई।
अखिलेश वर्मा, एसडीओ प्रथम
विद्युत वितरण खंड ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed