{"_id":"5a43f1d44f1c1bc20a8b5224","slug":"electricity-crisis-in-84-village","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रांसफार्मर में लीकेज, एक घंटे 84 गांव की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लीकेज, एक घंटे 84 गांव की आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
electricity lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर में तेल लीकेज होने से देवगढ़ व राजघाट फीडर के सात दर्जन गांव की बिजली एक घंटे के लिए बंद करनी पड़ी। हालांकि मरम्मत होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित एक नंबर ट्रांसफार्मर से बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक धीमे-धीमे तेल लीकेज होने लगा। पेट्रोलिंग के दौरान तेल लीकेज होने पर विद्युत कर्मचारियों ने इसकी सूचना विद्युत अधिकारियों को दी। जिस पर अवर अभियंता द्वारा ट्रांसफार्मर से जुड़े देवगढ़ और राजघाट फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे बंद कर दी गई और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। बताया गया कि कोई पुर्जा ढीला होने की वजह से ट्रांसफार्मर से काफी कम मात्रा में तेल लीकेज होने लगा था, जिस वजह से ट्रांसफार्मर के आसपास भी नमी हो गई थी। इस वजह से ऑयल अधिक फैला हुआ दिखने लगा था। हालांकि एक घंटे बाद ट्रांसफार्मर का ऑयल लीकेज बंद कर देवगढ़ व राजघाट फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
पेड़ गिरने से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त
ललितपुर। पेड़ गिरने से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने के कारण चंडी मंदिर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक ठप रही। इस संबंध में वार्ड नंबर 15 गांधीनगर से अधिवक्ता मनमोहन चौबे ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से पेड़ काटते हुए बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि गांधी नगर में चंडी मंदिर के पास कुछ लोग पीपल का हरा भरा पेड़ काट रहे थे कि अचानक यह पेड़ एक बिजली के खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। खंभा क्षतिग्रस्त होने से करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक मुहल्ले की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। जिससे मुहल्लेवासियों को भी बिजली गुल रहने से परेशानी उठानी पड़ी और बिजली विभाग को भी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से कार्रवाई की मांग की है।