फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electoin

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को पीएसी लगाई जाए

Wed, 21 Oct 2015 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 21 Oct 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
electoin
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी ने भारत सरकार के मुख्य निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर पंचायत चुनाव की मतपेटियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पीएसी का सुरक्षा घेरा पूर्व की भांति बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




ज्ञापन में बताया गया कि पांच ब्लाकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हें। मतपेटियां ब्लाक मुख्यालयों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी हैं। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात की गई थी, लेकिन बिना कारण बताए पीएसी का घेरा हटा लिया गया और स्थानीय थानों की पुलिस और होमगार्ड्स के जवानों को तैनात किया गया है। जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम के बाहर देखरेख की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उक्त मतपेटियों की सुरक्षा संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन




मांग की गई कि स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं तथा मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पूर्व की भांति पीएसी तैनात की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार, मुहम्मद फैय्याज, अशोक छिपाई, मेघनाथ, सुशील कुमार, आशीष रिछारिया, अमर सिंह, चंद्रशेखर अहिरवार, दीपक अहिरवार, संजीव अहिरवार, अशोक सिरसी, हरिश्चंद्र, शीला वर्मा, धनकुंवर, उत्तम चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed