{"_id":"619feb57cdb46e5c7c6d65d4","slug":"election-team-inspected-evm-lalitpur-news-jhs209571612","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन की टीम ने की वीवी पैट, ईवीएम मशीनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन की टीम ने की वीवी पैट, ईवीएम मशीनों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने बृहस्पतिवार को एफएलसी हॉल एवं ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रखी ईवीएम व वीवीपैट की हो रही जांच को परखा और निर्वाचन से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भारत निर्वाचन आयोग के सचिव एसके मिश्रा एवं एएसओ सतीश कुमार बृहस्पतिवार को शताब्दी एक्सप्रेस से जनपद आकर वह विकास भवन परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय के अंतर्गत एफएलसी हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले यहां हॉल के प्रवेश द्वार पर विजिट पटल पर विजिट रजिस्टर की जांच की और उसमें दर्ज नामों के बारे में जानकारी भी ली और राजनीतिक दलों को दिए गए नोटिस का प्रारूप चस्पा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर उनसे ड्यूटी रजिस्टर भी चेक किया। फिर वह एफएलसी हॉल के अंदर गए, जहां रखी वीवीपैट मशीनों की इंजीनियरों द्वारा की जा रही जांच को भी परखा। उन्होंने मशीनों को खुलवाकर भी चेक कराया और संबंधित अधिकारियों को मशीनों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वहीं पहले से दी गई जानकारी मिलनेे पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और निर्वाचन आयोजन के अधिकारियों ने उनके सामने ही मशीनों की जांच को परखा। जानकारी लेने पर स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आयोग के निर्देश के अनुसार जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रत्येक मासिक माह वाह्य एवं प्रत्येक त्रैमासिक में ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/ उपजिला निर्वाचन अधिकारी गुलशन कुमार, ईवीएम प्रभारी/ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजकमल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट, मार्क्सवादी पार्टी आदि दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।