फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   election fight

चुनाव को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Sat, 17 Apr 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
election fight
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
तालबेहट। मतदान का समय नजदीक आते ही उम्मीदवार और उनके समर्थकों में विवाद शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार की देर रात चुनाव प्रचार को लेकर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कड़ेसराबांसी में दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से 22 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का असर अब उम्मीदवारों और उनके समर्थकों पर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार को लेकर गांव के दो पक्षों में रात 11 बजे के बाद हुए विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले। जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर गए। उन्होंने मामला शांत कराया। मौके से पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन- तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम एक पक्ष के इंद्रपाल पुत्र काशीराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी मनोहर, सुल्तान पुत्रगण प्रागी, रामाधार पुत्र श्यामलाल, शिवशंकर, शिवम पुत्रगण रामाधार, कृपाराम पुत्र निर्भय, अजीब सिंह पुत्र रामसिंह, कैलाश पुत्र समरथ एवं सुरेंद्र पुत्र चैनूलाल पर गाली गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने सभी नौ आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के अजीब सिंह पुत्र रामसिंह ने भी शुक्रवार की देर शाम आरोपी बब्बू राजा पुत्र बारेलाल, काशीराम पुत्र वीरन सिंह, मंगल सिंह, शिशुपाल सिंह, पारसिंह, इन्द्रपाल सिंह पुत्रगण काशीराम, अनुरुद्ध पुत्र केहर सिंह, बहादुर सिंह पुत्र खुशीराम, महिपाल, मानसिंह पुत्रगण सीताराम, राजेश पुत्र पन्नालाल, सीताराम पुत्र रधु एवं केहर सिंह पुत्र रामसिंह निवासीगण कड़ेसराखुर्द पर मारपीट करने एवं तमंचा लगा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने 13 लोगों पर बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। कुल 22 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।

-----
विवाद की जानकारी के बाद मौके पर गया था। दोनों पक्षों के शिकायती पत्र पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के तीन- तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
- कामता प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed