{"_id":"1da0382ce3ab21d67a794be1034b05a2","slug":"ekaee-sthapit-nhnee-hony-pr-nirst-hnogy-bhukhnd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकाई स्थापित नहीं होने पर निरस्त होंगे भूखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकाई स्थापित नहीं होने पर निरस्त होंगे भूखंड
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 31 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रविकांत शुक्ल ने कहा कि तालबेहट में सालों पुराने भू आवंटन होने के बाद भी इकाई स्थापित नहीं की जा रही हैं। इस मौके पर हस्तशिल्पी रतनलाल ने लौह कला की इकाई स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटित करने की मांग की। उप जिलाधिकारी सदर पूनम निगम ने स्टेशन रोड के उद्यमियों से अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने को कहा। वहीं, महाप्रबंधक ने स्टेशन रोड के उद्यमियों से इकाई चालू करने के ठोस प्रस्ताव मांगे। उन्होंने हिदायत दी कि जो उद्यमी इकाई स्थापित नहीं करेगा, उनके आवंटित भूखंड निरस्त कर दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डा. माधवी कमलवंशी ने उद्यमियों से प्रदूषण विभाग की सहमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा। अंत में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक में रमाकांत तिवारी व अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन