{"_id":"5ff8bdee8ebc3e332851b646","slug":"ek-kishor-samet-11-viyakti-mile-corona-sankrmit-lalitpur-news-jhs1855741170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोर समेत 11 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोर समेत 11 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के 1491 सैंपल लिए। इनमें 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में वर्तमान में सर्दी भले ही कम पड़ रही हो, लेकिन कोरोना संक्रमण वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। बीते माह में प्रतिदिन दो से तीन व्यक्ति संक्रमित मिल रहे थे, जो अब बढ़कर दस से अधिक पहुंच गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटर से 1491 व्यक्तियों के सैंपल लिए थे, इनमें 11 लोग संक्रमित मिले।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला अंब्रोसिया कॉलोनी, इलाइट चौराहा, ब्लाक जखौरा के कस्बा, राजघाट, खड़ोवरा, थनवारा, तहसील मड़ावरा के कस्बा, हीरापुर, ब्लाक बिरधा के ग्राम सिंगेपुर निवासी एक-एक व तहसील तालबेहट के ग्राम असऊपुरा निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें पांच को होम आइसोलेशन, एक संक्रमित में लक्षण होने पर झांसी रेफर किया गया। चार को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमण के चलते संख्या 3369 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3249 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 73 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1829 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।
शुक्रवार को लिए गए 1491 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट