फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eid ul Azha prayers will be held today in 38 mosques and 13 Idgahs of the district

Lalitpur News: जिले की 38 मस्जिदों व 13 ईदगाहों में आज होगी ईद उल अजहा की नमाज

Sat, 07 Jun 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eid ul Azha prayers will be held today in 38 mosques and 13 Idgahs of the district
- एक जोनल व 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे सुरक्षा पर नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस प्रशासन ने बकरीद को लेकर सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए सत्रह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि बीस अतिसंवेदनशील व संवेदनशील स्थानों चिह्नित किए गए हैं। सभी 35 मस्जिदों व ईदगाह पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। इसके लिए दो पहिया व चार पहिया पीआरवी सक्रिय रहेंगी, जबकि 14 क्यूआरटी की ड्यूटी लगाई गई है।
बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए सभी थानों का पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यहां तक कि पुलिस कार्यालय से भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके चलते जिले में एक जोनल के साथ ही सत्रह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले में सभी 35 मस्जिदों व 13 ईदगाह है, लेकिन शहर की मुख्य ईदगाह तुवन चौराहा से तालाबपुरा रोड पर स्थित है, जहां बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इसके साथ ही सदनशाह, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए जनपद में बीस स्थल संवेदनशील और अतिसंवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। जबकि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो पहिया और चार पहिया वाहन के साथ पीआरवी, क्यूआरटी की चौदह टीमें लगाई गई हैं। इसके साथ ही पीएसी की दो प्लाटून भी तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन

0000000000
ईद उल अजहा बलिदान का दिन आज
- शहर की ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे व मस्जिदों में 7.45 बजे होगी नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-माताटीला। जनपद में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। शहर की प्रमुख ईदगाह में पेश इमाम हाफिज मुवीन खान सुबह 7.30 बजे नमाज पढ़ाएंगे। इसके बाद अन्य मस्जिदों में सुबह 7.45 बजे नमाज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा के त्योहार पर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद सुन्नते-इब्राहीम मनाते हुए कुर्बानी दी जाएगी। यह त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहिम की उस परीक्षा की याद में मनाया जाता है, जब उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने का इरादा कर लिया था। पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे इस्माइल की बलि देने की तत्परता को याद करता है। जैसे ही वह इस कार्य को करने के लिए तैयार हुए स्माइल की जगह एक मेंढ़े को रख दिया। यह अल्लाह की इच्छा के प्रति समर्पण और दूसरों के साथ आशीर्वाद साझा करने की याद दिलाता है। बकरीद के दिन की शुरुआत ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह की नमाज से होगी। लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे को गले लगा कर ईद मुबारकबाद कहते हैं। माताटीला प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे शहर पेशइमाम व काजी हाफिज मोहम्मद इसहाक नमाज पढ़ाएंगे।

-------------
फोटो-19
सादगी के साथ मनाएं कुर्बानी का त्योहार-आसिफ रजा
मड़ावरा। मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-अजहा का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा, जिसकी नमाज सुबह ईदगाह और मस्जिदों में अदा करने के बाद सुन्नते-इब्राहिम मनाते हुए कुर्बानी दी जाएगी। सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद में पेशइमाम मोहम्मद आसिफ रजा ने कहा कि युवा इंटरनेट पर रील बनाने में अपना वक्त बर्बाद न करें, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ कोई हुनर सीख कर समाज और अपने परिवार का सहारा बने। मस्जिद में पहुंचकर दीन सीखें और नेक काम करें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी की फ़ोटो और वीडियो न बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। कुर्बानी का यह त्योहार हमें बड़ी से बड़ी मुसीबत आने पर भी सब्र करना सिखाता है। ईद-उल अजहा की नमाज जामा मस्जिद में हाफिज अमन रजा इस्माइली और सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद आसिफ रजा द्वारा आज सुबह आठ बजे अदा कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed