{"_id":"596e64634f1c1b382f8b4630","slug":"educators-seeking-honorarium-without-teaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पढ़ाए ही मानदेय पा रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पढ़ाए ही मानदेय पा रहे शिक्षक
amarujala
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
computer lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवारा (ब्यूरो)। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी कंप्यूटर की शिक्षा मिल सके, इसके लिए शासन ने चार वर्ष पूर्व वर्ष 2013 में कंप्यूटर की पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को अनुदेशक के पद पर नियुक्त किया था। लेकिन शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान नहीं मिल पा रहा है।
विकासखंड बार क्षेत्र में लगभग 70 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, इनमें से एक दर्जन से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए अनुदेशक तैनात हैं, लेकिन बच्चों को बिना पढ़ाए ही माह मानदेय पा रहे हैं। बच्चों को सीखने के लिए विद्यालयों में उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर या तो विद्यालय के स्टोर रूम में धूल फांक रहे हैं या फिर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले इन बच्चों को शासन की मंशा के अनुुरूप कंप्यूटर शिक्षा नहीं मिल पा रही है।