फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Education personnel could not get honorarium months

शिक्षा कर्मियों को महीनों से नहीं मिल सका है मानदेय

Fri, 06 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बेसिक शिक्षा कार्यालय की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा वहां कार्यरत कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। तमाम कर्मियों को महीनों से मानदेय नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि उन्हें जल्द ही मानदेय नहीं मिला तो उनकी दीवाली फीकी रह जाएगी।
विज्ञापन


जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में डेढ़ हजार से ज्यादा शिक्षामित्र हैं, इनमें से करीब 1200 शिक्षा मित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर किया जा चुका है। वर्तमान में करीब तीन सैकड़ा शिक्षामित्र या तो प्रशिक्षण ले चुके हैं या फिर दूरस्थ शिक्षा के जरिए प्रशिक्षण पा रहे हैं। इन कर्मियों के सामने अजीबोगरीब हालत बन गए हैं।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा समायोजन रद किए जाने से समायोजित शिक्षामित्रों का वेतन अटककर रह गया है और तीन सैकड़ा शिक्षामित्रों को महीनों से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। जिन शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन नहीं हो सका है, उन्हें माह मार्च से मानदेय नहीं मिला है जबकि समायोजित शिक्षकों को माह मई से वेतन की दरकार है। वहीं, 571 अनुदेशकों को सितंबर माह तक का ही मानदेय दिया गया है,
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी उन्हें अक्तूबर माह का मानदेय मिलना शेष है। इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के शिक्षक कर्मियों को जुलाई माह से वेतन नहीं मिल पाया है। आउट सोर्सिंग के तहत रखे गए कंप्यूटर आपरेटर व अकाउंटेंट को भी जुलाई माह से मानदेय नहीं मिल सका है।
 साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों का तो और भी बुरा हाल है। प्रेरकों को वर्ष 2013 तक का ही मानदेय हासिल हो पाया है। इतना ही नहीं, ब्लाक कोआर्डिनेटरों को भी जुलाई माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके पीछे खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण एक वजह माना जा रहा है। मिड-डे मील योजना में लगे रसोइयों को भी जुलाई माह से मानदेय नहीं मिला है।

इन हालात में शिक्षाकर्मियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनमें विभाग के प्रति असंतोष पनप रहा है। शिक्षा कर्मियों का कहना है कि यदि दीवाली के पहले मानदेय नहीं मिला तो उनके सामने त्योहार मनाने की समस्या खड़ी हो जाएगी। विभागीय अफसर इस मामले में मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed