फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   " Education is very important for the promotion of community '

‘कौम की तरक्की के लिए शिक्षा बहुत जरूरी’

Wed, 03 Jun 2015 12:51 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
" Education is very important for the promotion of community '
ललितपुर। डीएम जुहेर बिन सगीर ने कहा कि इस्लाम सारी दुनिया को अमन और
विज्ञापन
शांति का पैगाम देता है, इसलिए हमें चाहिए कि इस रास्ते पर चलकर जनपद में अच्छी मिसाल कायम करें।

सदनशाह ग्राउंड पर जिला मुस्लिम एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि डीएम ने कहा कि कौम की तरक्की के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। कार्यक्रम की शुरूआत शहर पेशइमाम हाजी अब्दुल अलीम ने तकरीर पढ़कर की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जनपद में चली आई शांति व सौहार्द की मिसाल बनाए रखने की अपील की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला ने कहा कि ललितपुर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को भाईचारे के रूप में कार्य करने के साथ एकता बनाए रखने की अपील की। इसके बाद नवनिर्वाचित जिला मुस्लिम एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सर्वप्रथम शहर पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम ने सदर (अध्यक्ष) पद पर चुने गए असलम कुरैशी को शपथ दिलाई। बाद में 11 वार्डों से निर्वाचित होकर आए 32 सदस्यों को शपथ दिलाई गई।


इस मौके पर चुनाव समिति के पदाधिकारियों नायब शहर पेश इमाम हाजी इलयास करीमी, हाजी साबिर अली, शहीद खां मंसूरी, इश्हाक अहमद, अख्तर खां, अजमल खान, सरफराज अली, मोहम्मद खां का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को जैन समाज अध्यक्ष अनिल अंचल, अक्षय टड़ैया, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, महामंत्री मो. नसीम, भूपेंद्र जैन, सुरेंद्र नारायण शर्मा, संतोष शर्मा, प्रभात दीक्षित आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर हाजी अनीस मंसूरी, हाजी अतीक अहमद, अहमद दरोगा, अब्दुल रहमान कल्ला, कमरुद्दीन कप्तान, रमजानी दादा, अबरार अली, बाकिर अली, अब्दुल जहीर, रिजवान हाजी, नदीम खान, मु.जाकिर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजीज कुरैशी एड. व आभार उर्स कमेटी के सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी ने किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed