फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Education is moving ahead of the game contests

आगे बढ़ने की शिक्षा देती हैं खेल प्रतिस्पर्धाएं

Tue, 17 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Education is moving ahead of the game contests
ललितपुर। जेटीसी ग्राउंड पर शुरू हुए तीन दिवसीय 61वें मंडलीय युवक समारोह में दौड़, लंबी कूद, ट्रिपल कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन बालक वर्ग में कृष्ण कुमार और बालिका वर्ग में ममता ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के जेटीसी ग्राउंड पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ झंडा रोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि खेल जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर देखे जाते हैं।
विज्ञापन


यह प्रतिस्पर्धाएं आगे बढ़ने की शिक्षा देती हैं। यही कारण है कि विद्यार्थियों के जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने झांसी, जालौन और ललितपुर के खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने कहा कि खेल शुरुआत से ही विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष निर्णय दिए जाएंगे। जो श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, उसको ही सम्मानित होने का अवसर पर मिलेगा।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 800 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में किसान इंटर कालेज बिरधा के कृष्ण कुमार प्रथम, जीआईसी रक्सा झांसी के राहुल केवट द्वितीय और एमएसवीआईसी जालौन के आलोक कुमार ने तीसरा स्थान पाया। आठ सौ मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में हर्षवर्धन राजपूत झांसी प्रथम, अजय प्रताप सिंह जालौन द्वितीय और गोविंद खितवांस ललितपुर ने तीसरा स्थान पाया।

सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में झांसी की ममता प्रथम, जीजीआईसी ललितपुर की आरती राजपूत द्वितीय व जीजीआईसी तालबेहट की सोनल तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में शोभा रायकवार मऊरानीपुर झांसी प्रथम, वैष्णों जीजीआईसी ललितपुर द्वितीय और किरन पाली ललितपुर ने तीसरा स्थान पाया।

100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में जालौन के विपिन कुमार द्विवेदी प्रथम, मनोज यादव झांसी द्वितीय और रोहित दिवाकर झांसी ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ में संदीप सिंह जालौन प्रथम, सौरभ झांसी द्वितीय व शाकिर खान ललितपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर उज्ज्वल भवष्यि की मंगल कामना की।

आज होंगी यह प्रतियोगिताएं
 मंगलवार की सुबह सात बजे से वरिष्ठ वर्ग की पांच और कनिष्ठ वर्ग की तीन किमी क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 400, 110, 100 व 80 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं, डिस्कस थ्रो, जेबलिन थ्रो, पोल बाल्ट सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed