{"_id":"5fdbbefa8ebc3e41d63e53bf","slug":"economic-freedom-by-swam-shayata-smuh-lalitpur-news-jhs1837566183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आजादी प्राप्त कर रही हैं: आलोक सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आजादी प्राप्त कर रही हैं: आलोक सिन्हा
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते स्टेट बैंक आफ इंडिया के उप महाप्रबंधक आलोक सिन्हा?
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। स्टेट बैंक आफ इंडिया की कृषि उत्पादन मंडी समिति शाखा द्वारा स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक लखनऊ अलोक सिन्हा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आजादी प्राप्त कर रही हैं।
बुधवार को शाखा परिसर में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक आलोक सिन्हा ने स्वयं सहायता समूह की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को समूह के गठन के लिए प्रेरित कर उपयोगी कार्यों के लिए ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अचार, हथकरघा, वस्त्र, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, दुग्ध उत्पादन जैसे लघु उद्योगों को अपनाकर स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं कार्य कर आत्म निर्भर हो रही हैं और आर्थिक स्तर मजबूत कर जीवन स्तर में सुधार ला रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर होकर महिलाएं गांव और देश की प्रगति में सहायक होंगी। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां खुशियां ही खुशियां दिखती हैं। अत: हमें चाहिए कि नारी शक्ति का सम्मान कर उन्हें स्वावलंबी बनाएं, ताकि वे भी आर्थिक आजादी पाकर परिवार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। महिलाओं को उद्योगों की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं ऋण लेकर अपना उद्योग विकसित करें और अपने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करें।
एनआरएलएम की जिला समन्वयक निधि शुक्ला ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक में कोई भी खाता लंबित नहीं रहने से बैंक उन्हें पूरा सहयोग कर रहा है। अधिकारियों ने बैंक के पनारी स्थित ग्राहक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर मौजूद ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान उप शाखा प्रबंधक सौरभ राणा राठौर, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, मुख्य प्रबंधक झांसी रतीश चौधरी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन पुष्पेंद्र जैन रिंकू ने किया।