{"_id":"8937eaf924f15d7c8fa3b1e2a3c69a5d","slug":"e-library-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउस क्लिक करते ही खुलेगी ई- पुस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउस क्लिक करते ही खुलेगी ई- पुस्तक
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के इकलौते राजकीय जिला पुस्तकालय को ई- लाइब्रेरी से जोड़ दिया गया है। इस सुविधा से पाठकों के समय की बच हो सकेगी। ई- पुस्तकालय को सबसे पहले आईपी एड्रेस के माध्यम से निंबस पर अटैच किया जाएगा। निंबस के अटैच होते ही कंप्यूटर पर ई- लाइब्रेरी का फोल्डर दिखाई देने लगेगा, जिसमें पाठकगण अपनी पसंद की पुस्तकें, न्यूज चैनल व समाचार पत्र आदि का चयन कर सकेंगे। ई- लाइब्रेरी में बच्चों को आकर्षित करने के लिए गेम्स व कार्टून प्रोग्राम रखे गए हैं। इस संबंध में जिला कोआर्डिनेटर सरोज मौर्य का कहना है कि ई- लाइब्रेरी में पुस्तकें अपलोड की जा रही हैं। आने वाले दिनों में पंजीकृत पाठकगण ई- लाइब्रेरी का लाभ उठा सकेंगे।