{"_id":"65a9a45ba46eb0dbf80095b4","slug":"duty-of-room-inspectors-will-be-imposed-online-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-9131-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ऑनलाइन लगाई जाएगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ऑनलाइन लगाई जाएगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित होने के बाद अब शिक्षा विभाग कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया में जुट गया है। इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी।
22 फरवरी से होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी में शिक्षा विभाग जुटा है। इस वर्ष हाईस्कूल के 21,087 व इंटरमीडिएट के 13,614 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में 50 केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। अब कक्ष निरीक्षकों और परीक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कॉलेजों से शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन अपलोड करने का काम शुरू कर दिया गया है।-- -- -- --
कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर होगा क्यूआर कोड
बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड और क्रमांक नंबर वाला पहचान पत्र दिया जाएगा। इस पर कक्ष निरीक्षक का पूरा विवरण दर्ज रहेगा। यह पहचान पत्र कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से करीब एक सप्ताह पूर्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक तरीके से कराने की तैयारी तेजी से चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराई जा रही हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। इसके लिए कॉलेजों से शिक्षकों का डाटा मंगवाकर अपलोड कराया जाएगा।-ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित होने के बाद अब शिक्षा विभाग कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया में जुट गया है। इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी।
22 फरवरी से होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी में शिक्षा विभाग जुटा है। इस वर्ष हाईस्कूल के 21,087 व इंटरमीडिएट के 13,614 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में 50 केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। अब कक्ष निरीक्षकों और परीक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कॉलेजों से शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन अपलोड करने का काम शुरू कर दिया गया है।