Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dussehra Milan ceremony will be organized grandly: Pramendra

दशहरा मिलन समारोह का होगा भव्य आयोजन: प्रमेंद्र

Sat, 03 Aug 2024 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dussehra Milan ceremony will be organized grandly: Pramendra
ललितपुर। क्षत्रिय समाज की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि गढ़ी जाखलौन के कैंप कार्यालय पर हर रविवार को शाम चार से छह बजे तक बैठक होगी। इसमें समस्याओं के निस्तारण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि इस बार दशहरा मिलन समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने अक्तूबर में दशहरा मिलन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा। कहा कि इस बार दशहरा मिलन समारोह का भव्य आयोजन तुवन ग्राउंड में किया जाएगा और सभी क्षत्रियों की उपस्थिति के लिए उन्हें संगठन के माध्यम से न्योता भेजा जाएगा। रविंद्र राजा ने दशहरा मिलन समारोह की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। अगली बैठकों में ब्लॉक की टीमें भी गठित करने का निर्णय लिया गया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के तीसरी बार का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर केशवेंद्र सिंह बुंदेला को शुभकामनाएं दी गईं। दिवंगत नारायण सिंह बुंदेला और धीरेंद्र सिंह बुंदेला रोड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया किया। बैठक में सम्राट सिंह, जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र बुंदेला, विक्रम प्रताप सिंह बुंदेला, संग्राम सिंह बुंदेला, रविंद्र राजा, भीष्म प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed