फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   during the distribution of fertilizers uproar in lalitpur

ललितपुर: खाद वितरण के दौरान मड़ावरा में किसानों का हंगामा, पुलिस ने फटकारे डंडे, किसी ने दरोगा के थप्पड़ जड़ा

Sun, 24 Oct 2021 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 07:37 PM IST
सार

मड़ावरा में भीड़ को कम करने के लिए पुलिस ने डंडे फटकारे जिससे एक महिला सहित किसान चुटहिल हो गया। गुस्साए किसानों ने रोडवेज की बस पर पत्थर मारकर सीसा तोड़ दिया।

विज्ञापन
during the distribution of fertilizers uproar in lalitpur
खाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर जिले में खाद वितरण के दौरान रविवार को मड़ावरा व नाराहट क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ। मड़ावरा में भीड़ को कम करने के लिए पुलिस ने डंडे फटकारे जिससे एक महिला सहित किसान चुटहिल हो गया। गुस्साए किसानों ने रोडवेज की बस पर पत्थर मारकर सीसा तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे सीओ केशवनाथ ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


इधर,नाराहट स्थित सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए लगी भीड़ को एक सिपाही ने लाइन में लगाने की कोशिश में डंडा फटकारा तो डंडा एक ग्रामीण के लग गया। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा करते हुए सिपाही को घेर लिया। यह देख दरोगा मौके पर पहुंचा तो भीड़ में किसी ने दरोगा के थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे सीओ व एसडीएम ने किसानों को समझाबुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed