{"_id":"5ffb59258ebc3e2f735e1e0f","slug":"dumper-crashed-two-raiders-died-taldehate-news-jhs185741476","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, डंपर पलटा, क्लीनर की मौत, वाहन ने बाइक सवार को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, डंपर पलटा, क्लीनर की मौत, वाहन ने बाइक सवार को रौंदा
विज्ञापन
कैप्सन - सड़क पर पड़ी मोटर साइकिल
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। रविवार को तीन अलग-अलग मार्ग दुुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। हादसों का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।
पहली घटना रविवार को तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पुलिस चौकी तेरई फाटक के अंतर्गत ग्राम जमालपुर मजार के पास हुई। इसमें तालबेहट से ललितपुर की ओर जा रहे डंपर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर सड़क पर पलट गया। जिससे डंपर का क्लीनर थाना पूराकलां के अंतर्गत ग्राम हसगुवा निवासी बादाम पाल (25) पुत्र रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बादाम पाल को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना में राजमार्ग पर तालबेहट माताटीला पुल के पास हुई। बाइक से झांसी से ललितपुर की ओर जा रहे युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त अजय पुत्र कामता प्रसाद निवासी शिव मंदिर कॉलोनी चिंटू का पार्क, गोले का मंदिर ग्वालियर मध्य प्रदेश के रूप में की। पुलिस ने दोनों के शवों को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
तीसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ग्राम झरर के समीप हुई। कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां निवासी धर्मेंद्र (32) पुत्र हरनाम सिंह बड़ौरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। रविवार को वह अपना काम निपटा कर बाइक से अपने घर कड़ेसराकलां जा रहा था। तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया ।

कैप्सन - सड़क पर पलटा हुआ डंपर- फोटो : TALDEHATE