{"_id":"682f7a3ec4519f374708b461","slug":"due-to-strong-wind-and-rain-there-was-no-electricity-for-hours-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-135620-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तेज हवा और बारिश में फाल्ट से घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तेज हवा और बारिश में फाल्ट से घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन
- पहले हंसारी से बंद हुई बिजली, बाद में नझाई बाजार 33 केवी लाइन में आया फाल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुधवार की देर रात में तेज हवा और बारिश के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली घंटों ठप रही है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को मच्छर और गर्मी होने के कारण परेशान होना पड़ा।
बुधवार की देर रात को जनपद में आंधी आने के चलते गल्ला मंडी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति रात्रि करीब डेढ़ बजे रोंड़ा से बंद हो गई, जिससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि कुछ देर बाद बिजली बहाल हो गई। लेकिन देर रात को लगभग दो बजे हंसारी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो लगभग एक घंटे बाद बहाल हो सकी, लेकिन इसी दौरान गल्ला मंडी उपकेंद्र के पास ही नझाई बाजार की 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे घंटाघर, तालाबपुरा और जलसंस्थान फीडर की बिजली ठप हो गई। हालांकि लगभग एक घंटे बाद कर्मचारियों की मदद से फाल्ट को सुधार कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जबकि गल्ला मंडी उपकेंद्र में स्थापित गोविंद नगर फीडर के अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय के पास ग्यारह हजार केवी लाइन में फाल्ट आ गया। जानकारी मिलने पर विद्युत टीम ने पेट्रोलिंग करके फाल्ट की खोज की और सुबह पांच बजे फाल्ट सही कर बिजली आपूर्ति सुचारू की।
-- -- -- -- -
फोटो-49
रात में आई आंधी से पेड़ टूटे, विद्युत लाइन हुई क्षतिग्रस्त
महरौनी-ललितपुर मार्ग पर पेड़ गिरा, आवागमन बाधित रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। बुधवार रात तेज आंधी के दौरान पेड़ों के टूटने से विद्युत लाइन ध्वस्त हो गईं, जिसके चलते सारी रात बिजली गुल रही। विभागीय कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर बृहस्पतिवार को लाइनें ठीक कर सप्लाई बहाल की। इधर महरौनी-ललितपुर मार्ग पर सिलावन के निकट एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। आसपास के लोगों ने पेड़ हटाकर करीब एक घंटा बाद रास्ता साफ किया।
विज्ञापन
रात में आई तेज आंधी के दौरान लोगों की छत पर पड़ी टिन की चादरें उड़ गईं तो कई स्थानों पर कहीं पेड़ों की डालियां टूटकर गिरीं। आंधी से विद्युत सप्लाई ठप हो गई, जिससे पूरी रात अंधेरे में काटना पड़ा। एसडीओ आरपी सिंह ने टीम लगाकर लाइन दुरुस्त कराई तब जाकर शाम 6.45 बजे तक सभी फीडरों की विद्युत सप्लाई बहाल हो सकी। लेकिन रात 7.15 बजे सप्लाई फिर ठप हो गई। उधर, महरौनी से ललितपुर जाने वाले मार्ग पर सिलावन के निकट एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। जिससे इस मार्ग का आवागमन ठप हो गया। सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने वाहन चालकों की मदद से पेड़ सड़क से हटवाया तब जाकर रास्ता साफ हो सका। एसडीओ आरपी सिंह ने बताया कि आंधी में क्षतिग्रस्त लाइनों को देर शाम सही कराकर सप्लाई चालू करा दी गई है।