फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Due to heavy rains, the water level of Govind Sagar reached 1191.20 feet

Lalitpur News: मूसलाधार बारिश से गोविंद सागर का जलस्तर पहुंचा 1191.20 फुट

Fri, 11 Jul 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the water level of Govind Sagar reached 1191.20 feet
- गोविंद सागर और शहजाद बांध के गेट खुलने की संभावना पर कर्मचारियों को किया अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में हो रही मानसून की झमाझम बारिश का असर यहां के तालाब, पोखर और बांधों पर दिखाई देने लगा है। भराव क्षेत्र से पानी की आवक बढ़ने पर इनका जलस्तर भी बढ़ गया। गोविंद सागर बांध का जलस्तर 1191.20 फुट तक पहुंच गया है। गोविंद सागर और शहजाद बांध के गेट खुलने की संभावना पर कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है।

जिले में पिछले पांच दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस कारण से तालाब, पोखर भर चुके हैं तो नदी-नाले उफान मारकर बह रहे हैं। मानसून की झमाझम बारिश का असर बांधों के जलस्तर पर भी पड़ रहा है। भराव क्षेत्र का पानी बांधों में पहुंच रहा है और आवक ज्यादा होने से यह लबालब होने के करीब पहुंच गए हैं। वहीं कुछ बांधों का जलस्तर निर्धारित से अधिक होने पर उनके गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। वहीं, गोविंद सागर बांध में पानी की आवक ज्यादा होने से बृहस्पतिवार की शाम को बांध का जलस्तर 1191.20 फुट तक पहुंच गया है। जबकि शहजाद बांध का जलस्तर 320.48 मीटर तक पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गोविंद सागर बांध और शहजाद बांध के गेट खुलने की संभावना को देखते हुए बांध पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। जूनियर इंजीनियर राहुल उपाध्याय ने बताया कि शहजाद बांध में अभी भराव क्षेत्र से पानी की आवक कम हो रही है। बांध के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। निर्धारित स्तर से अधिक तक जलस्तर पहुंचने पर गेट खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed