फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drones will be monitored to save foreign birds

Lalitpur News: विदेशी पक्षियों को बचाने के लिए ड्रोन से होगी निगरानी

Mon, 09 Dec 2024 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Drones will be monitored to save foreign birds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद का मौसम प्रवासी पक्षियों के अनुकूल होने लगा है। जलाशयों में इनका आगमन प्रारंभ हो गया है। वन विभाग ने रेंज अफसरों से अपने इलाकों में गश्त कर इनकी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने निर्देश दिए हैं। कुछ प्रमुख जलाशयों पर ड्रोन कैमरों से शिकारियों पर नजर रखी जा रही है।
जनपद में अपना वंश बढ़ाने के लिए साइबेरियन पक्षियों का आगमन हो गया है। वैसे तो इनका आगमन नवंबर माह से हो जाता है, लेकिन इस वर्ष सर्दी का मौसम देर से आने के कारण नवंबर के अंतिम सप्ताह से इनका आगमन हुआ। अब जनपद के जलाशयों में इनकी अच्छी संख्या दिखाई देनी लगी है। जिले के राजघाट, माताटीला, गोविंद सागर बांध, शहजाद, सजनाम, जामनी, रोहणी, तेरई फाटक आदि बांध में बेतवा, धसान, जामनी, शहजाद, सजनाम, नारायणी, सौंर आदि नदियों में आसपास डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने जलाशयों के आसपास नियमित गश्त करने के आदेश दिए हैं, साथ ही निरंतर निगरानी करने निर्देश जारी किए हैंं। जहां पर पक्षियों की संख्या अधिक है। वहां पर ड्रोन कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि यह इनका प्रजनन काल होता है, ऐसे में इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed