{"_id":"6a500b654f0fdc6ab80ecde7","slug":"drm-expressed-displeasure-upon-seeing-the-led-tv-switched-off-on-the-platform-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-159370-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्लेटफार्म पर एलईडी टीवी बंद देख डीआरएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्लेटफार्म पर एलईडी टीवी बंद देख डीआरएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बृहस्पतिवार को ललितपुर व टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
मंडल रेल प्रबंधक बृहस्पतिवार को 11.25 बजे खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस से ललितपुर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी। निरीक्षण में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म एक पर पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटफार्म पर लगी एलईडी टीवी बंद मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह वंदेभारत एक्सप्रेस से टीकमगढ़, छतरपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर आयुष श्रीवास्तव, अशोक प्रिय गौतम, राजकुमार, रश्मि गौतम, जेके शर्मा आदि उपस्थित रहे।