{"_id":"acc9d25dfc15b1fd56a5c15be0050daa","slug":"driver-injured-in-collision-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर से बाइक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर से बाइक चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम खिरिया निवासी भवानी सिंह (40 वर्ष) किसी आवश्यक कार्य से महरौनी आया था। देर शाम वह होंडा साइन बाइक ( यूपी 94 एफ 2940) पर सवार होकर गांव वापस जा रहा था। इंदिरा चौराहा से कुछ दूरी पर पंडा कालोनी के सामने मड़ावरा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक भवानी सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ घायल को लोगों ने एक प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया और महरौनी पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैक्टर नया है और उस पर कोई नंबर अंकित नहीं है। वह ग्राम रनगांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर मौके से भाग गया।