{"_id":"68b755e7cdb7b5b088075509","slug":"drinking-water-supply-will-start-in-the-last-week-of-september-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-141915-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सितंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सितंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी पेयजल सप्लाई
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के अमरपुर स्थित भवन में जल्द ही पेयजल सप्लाई शुरू होगी।डोंडाघाट स्थित परिसर में स्वच्छ जलाशय व पंप हाउस बनकर तैयार है। इसकी मोटरें व अन्य मशीनें भी आ गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द मशीनें स्थापित की जाएंगी। सितंबर के अंतिम सप्ताह तक पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी।
हाईवे किनारे स्थित मेडिकल कॉलेज भवन में पानी की सुविधा लगभग चार करोड़ रुपये से की जा रही है। डोंडाघाट से अमरपुर मंडी तक पुरानी पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है। हाईवे से कॉलेज भवन तक एक किलोमीटर नई लाइन डाली गई है। लेकिन, इसके बाद भी पानी नहीं पहुंच सका था। डोंडाघाट स्थित ढाई एमएलडी के फिल्टर प्लांट की मरम्मत की जा चुकी है। स्वच्छ जलाशय के ऊपर पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है।
-- -
मेडिकल काॅलेज में पेयजल सप्लाई जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में सप्लाई की जाएगी।
- अवनीश मिश्रा, सहायक अभियंता, जल निगम