{"_id":"66f864fb650903789903ee94","slug":"drain-made-on-paper-and-check-dam-repaired-with-rs-153-lakh-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-121585-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कागजों में बनाया नाला और 1.53 लाख से चेकडैम की कर दी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कागजों में बनाया नाला और 1.53 लाख से चेकडैम की कर दी मरम्मत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक बार के ग्राम बरौदाडांग में कागजों पर नाला बनाकर उस पर चेकडैम की मरम्मत कर इसका 1.53 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया। सोशल ऑडिट के दौरान यह मामला सामने आया। जिला विकास अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में बरौदाडांग में हुए मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया। पाया गया कि गांव में एक पथराया नाले पर चेकडैम की मरम्मत 1,53,276 रुपये से कराई गई थी। सोशल ऑडिट टीम ने जब स्थलीय निरीक्षण किया तो पाया कि ग्राम पंचायत में पथराया नाला का कोई स्थान नहीं पाया गया। न ही अन्य किसी नाले पर चेकडैम की मरम्मत की गई।गड़बड़ी की पोल खुलने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी कार्यालय भेज दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
-- -- -- -- -- --
गांव वालों ने कहा- गड़बड़ी करने वालों ने कोरोना काल का उठाया फायदा
सोशल ऑडिट के दौरान टीम ने ग्राम सभा में लोगों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में कामों को पढ़कर सुनाया था। गांव वालों ने बताया था कि उक्त काम मौके पर नहीं कराए गए हैं। यहां तक कि इन कार्य स्थलों के बारे में भी जानकारी नहीं है। उस समय कोरोना चल रहा था और सभी को अपनी जान बचाने की पड़ी थी। गांव का कोई भी मजदूर काम करने नहीं गया था।
विज्ञापन
-- -- -- --
खेत समतलीकरण में भी मिली गड़बड़ियां
बरौदाडांग में वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए कामों के सोशल ऑडिट में खेतों के समतलीकरण कार्य में भी लाखों की गड़बड़ी मिली। पाया कि इस वित्तीय वर्ष में यहां फूलकुंवर पत्नी लल्लू के खेत में 68868 रुपये, गुड्डन पत्नी अशोक के खेत में 67584 रुपये, जुगराज के खेत में 53355 रुपये से खेत का समतलीकरण का काम कराया गया था। साथ में परमलाल के खेत पर 39242 रुपये, शिवलाल के खेत पर 71061 रुपये, प्रभु के खेत पर 33371 रुपये और भगवानदास के खेत पर 50460 रुपये से समतलीकरण का काम हुआ था। लेकिन, गांव के लोगों ने ऐसे कोई भी काम गांव में होने से मना किया।
-- -- -- --
करमई में अपात्र के खेत में करवा दिया भूमि सुधार का काम
ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम करमई में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान भूमि सुधार के तहत सीमा के खेत पर 91590 रुपये का काम कराया गया। सोशल ऑडिट टीम ने जांच की तो पाया कि लाभार्थी के नाम 4.68 एकड़ से अधिक भूमि है और स्थाई रूप से ललितपुर में निवास करती है। ललितपुर में गल्ला मंडी में उनकी आढ़त की दुकान है। चार पहिया वाहन है। पति-पत्नी के पास करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति है।
-- -- -- --
वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया। ब्लॉक बरौदाडांग में कराए गए कामों में गड़बड़ी निकली है। सोशल ऑडिट टीम ने कार्रवाई के लिए ब्लॉक स्तर पर पत्र भेज दिया था।
केएन पांडेय, जिला विकास अधिकारी