{"_id":"5f7a18598ebc3e9be74e3ba7","slug":"drain-choked-broken-roads-lalitpur-news-jhs1778513104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क व नाली के अभाव में दूषित पानी से निकलने को मजबूर सिद्दनपुरावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क व नाली के अभाव में दूषित पानी से निकलने को मजबूर सिद्दनपुरावासी
विज्ञापन
सिद्दनपुरा में मालाजी के कुंआ के सामने वाली गली में भरा पानी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सिद्दनपुरा वार्ड नंबर की कच्ची गलियों में आवागमन की सुविधा नहीं हो पाई है। सड़क नाली न होने से घरों से निकलने वाला दूषित पानी रास्ते में जमा हो रहा हे। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। मजबूर ही गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। वहीं, संक्रामक बीमारियों का भी भय बना रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदार लोग इस तरह की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
नगर पालिका के कई वार्डों के कच्चे रास्तों में नाली व सड़क के अभाव में आवागमन में होने वाली समस्याओं से निजात नहीं मिल पा रही है। बारिश के मौसम में निकलने में परेशानी बनी रहती है। अब बारिश समाप्त होने के बाद नालियों के पानी से रास्ते में जमा होने लगता है। इससे गलियां कीचड़ में बदल जाती है। जहां से मोहल्लेवासियों को वाहनों की निकासी तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
ऐसी ही स्थिति नगर पालिका के वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा की है। यहां पर माला जी के कुंआ के सामने रहीश खान वाली गली में सड़क व नाली नहीं है। इससे घरों से निकलने वाला पानी रास्ते में जमा हो रहा है। रास्ता कच्चा होने से कीचढ़ में बदल गए हैं। सड़क न होने से लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर निकलने के लिए पत्थर रख लिए हैं। इनके सहारे मुख्य सड़क तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
----------
रास्ते में अब तक न तो सड़क बनाई गई और न ही नाली का निर्माण हो सका है। इससे नालियों के पानी का जलभराव गली में हो रहा है। जिससे रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है।
- अजीज खान
घर के पास गली में सड़क व नाली नहीं है। इससे घरों से निकलने वाला दूषित पानी रास्ते में जमा हो रहा है। इससे निकलने में दिक्कत हो रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
- रहीश खान
रास्ते में जलभराव होने से बच्चों को अकेले निकलने में दिक्कत होती है। कई बार गंदे पानी में गिर कर चुटहिल हो चुके हैं। गंदी बदबू भी आती है। सड़क व नाली का निर्माण शीघ्र ही कराया जाए।
- रामभरोसे
सिद्दनपुरा में सड़क व नाली न होने से दूषित पानी रास्ते में जमा होने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कर निकासी कराई जाएगी।
निहाल चंद्र
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद

रहीश खान के मकान के बगल की गली में हुआ जलभराव- फोटो : LALITPUR