फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dowry case murder

यूपी: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज

Sat, 23 Jan 2021 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
dowry case murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतयाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की फांसी लगने मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर के थाना ईसागढ़ के अंतर्गत ग्राम करनेल गंज निवासी सारिक पुत्र सत्तार खान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन सोनम की शादी पांच वर्ष पूर्व ललितपुर में बाबा सदनशाह के उर्स में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मवेशी बाजार निवासी सलमान के साथ हुआ था।
विज्ञापन


सोनम को उसका पति सलमान, सास जुलेखा, ननद आयशा, रजिया, शबनम, देवर टिंकू, सलमान का बहनोई सुलेमान दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। मां बाप के घर से पांच लाख लाकर देने का दबाव बनाने लगे। उसकी बहन ने मायके में आकर पूरी बात बताई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 20 जनवरी 2021 को सोनम को ससुरालियों ने मारापीटा और खाने पीने को नहीं दिया व प्रताड़ित किया और उसकी बहन की असामान्य परिस्थितियों में फांसी लगाए जाने के कारण मृत्यु हो गई। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में मृतका के भाई के तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed