फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Double engine government did work in public interest: Sadhvi Niranjan

डबल इंजन की सरकार ने जनता के हित में किए कार्य : साध्वी निरंजन

Mon, 20 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Double engine government did work in public interest: Sadhvi Niranjan
तालबेहट। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जनपद की सीमा झरर घाट पर नेताओं ने स्वागत किया। बाद में हजारिया महादेव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जनता के हित में कई कार्य किए हैं। इसलिए प्रदेश की जनता दोबारा भाजपा की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

देर शाम यहां आई जन विश्वास यात्रा में शामिल भाजपा नेता हजारिया महादेव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कामों की गुणगान करते हुए कहा कि पहले तिलक तराजू और तलवार के नारे लगा कर समाज में जातिवाद का जहर पैदा करने तो कभी गुंडा और माफियों के बल पर लोगों को परेशान करने का काम होता था लेकिन भाजपा सरकार में विकास एवं जनता के हित का प्राथमिकता दी जाती है। प्रदेश के माफिया, गुंडा या तो जेल में है या प्रदेश से बाहर भाग गए है। भाजपा के कार्यों के चलते जनता प्रदेश में एक बार फिर भगवा फहराने में पूरा सहयोग देगी। इसके बाद उन्होंने एक भजन सुनाया।
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं में श्रम एवं नियोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, प्रियंका रावत प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल आदि प्रमुख रही। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, विधायक रामरतन कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, रमेशकुमार सिंह, हरिश्चंद्र रावत,धर्मेंद्र गोस्वामी, डॉ. प्रीतम कुशवाहा, दीपचंद्र कुुशवाहा प्रधान खांदी, उमाशंकर भौड़ेले, विनोद अगरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed