फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   door to door survilance, 980 team , 414 corona

डोर टू डोर सर्विलांस अभियान में 980 टीमों ने खोले 424 व्यक्तियों में लक्षण

Wed, 26 Aug 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
door to door survilance, 980 team , 414  corona
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। डोर-टू-डोर सर्विलांस अभियान में 980 टीमों ने एक माह में 414 व्यक्तियों में लक्षण खोजे हैं। जिनकी सीएचसी पर जांच के लिए सेंपलिंग कराई है। टीमों द्वारा अब तक 147033 घरों तक पहुंच कर स्क्रीनिंग की है।
विज्ञापन

यह अभियान कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए डोर-टू-डोर सर्विलेंस अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आशा बहुओं द्वारा क्षेत्र में एक दिन में 25 घरों का सर्वे किया जा रहा है। इसमें परिवार के सदस्यों को विवरण लेकर स्क्रीनिंग की जा रही है। जिसमें लोगों से कोरोना से संबंधित लक्षण की जानकारी ली जा रही है। लक्षण पाए जाने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपल कराए जा रहे हैं। अभियान की रिपोर्ट की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी गई है। इसकी प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी जा रही है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर सर्विलांस अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 980 टीमों को लगाया गया है। अभियान 20 जुलाई से लगातार चलाया जा रहा है। इसमें दो लाख 43 हजार घरों का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के चार चरण पूरे हो गए हैं। पांचवां चरण चल चल रहा रहा है। इसमें स्वास्थ्य टीमें 147033 घरों का सर्वे कर चुकी हैं। अब तक टीमों ने कुल 414 व्यक्तियों में लक्षण खोजे हैं। जिनकी नजदीक अस्पताल में सेंपल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खोज रहीं लक्षण
आशा बहुएं क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग कर कोरोना के लक्षण जान रही हैं। जिसमें संबंधित सदस्यों से जुकाम, खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत आदि लक्षण खोज रही हैं।
डोर-टू-डोर सर्विलांस अभियान की जानकारी ग्राम प्रधानों के द्वारा ली जा रही है। गलत सूचना देने वालों की जांच की जाएगी।
- डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
टीमों के द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी प्रगति रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जा रही है।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed