फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Don't commit fraud, farmers should take advantage of the schemes.

Lalitpur News: फर्जीवाड़ा न करें, योजनाओं का लाभ लें किसान

Sun, 21 Dec 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Don't commit fraud, farmers should take advantage of the schemes.
सोलर फेंसिंग का क्षेत्र अब 10 हेक्टेयर की जगह होगा पांच हेक्टेयर का
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के ग्राम पड़ावा में शनिवार को आयोजित किसान पाठशाला में पहुंचे जेडीए ने कहा कि फसल बीमा में कोई भी फर्जीवाड़ा न करें, शासन की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने सोलर फेंसिंग के लिए क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर की जगह पांच हेक्टेयर कराए जाने के प्रयास की बात कही। मिनीकिट वितरण, खाद आदि की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
किसान पाठशालाओं के नोडल संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. एलबी यादव ने कहा कि किसान फसलों की सिंचाई समय से कराएं और जितनी खाद की जरूरत हो, इसकी जानकारी कृषि विभाग से लेकर उचित मात्रा में खाद का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सोलर फेंसिंग की योजना शुरू की गई है। इसमें अभी तक दस हेक्टेयर क्लस्टर बनाना होता है, लेकिन जल्द ही पांच हेक्टेयर क्लस्टर के प्रयास किए जा रहे हैं, जो जल्द ही किसानों को मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को बताया कि वह फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक रूप से करा लें। अब आगे फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को एक आईडी मिल जाएगी, जिससे उसी से किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। फार्मर रजिस्ट्री होने पर खतौनी या आधार भी नहीं लाना पड़ेगा। किसान भाई अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं, जिससे उनके खेत में पोषक तत्वों के स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पड़ावा में किसान पाठशाला प्रभारी पुनम जैन द्वारा कृषकों को रबी फसलों में खरपतवारनासी रसायनों का समुचित मात्रा में समय पर उपयोग करने की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने एवं उसके लाभ के विषय में जानकारी दी। बताया कि जिन कृषकों द्वारा पीएम कुसुम योजना में सोलर पंप के टोकन की बुकिंग की गई है, वे अपना कृषक अंश 31 दिसंबर तक अवश्य जमा करा दें। मौके पर अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ युवराज, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा जयंती लाल, रिचा पुरोहित, मलखान सिंह, प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, प्रगतिशील किसान अनंत सिंह राजेश रिछारिया आदि उपस्थित रहे।


20 किसानों की कराई फार्मर रजिस्ट्री
संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. बीएल यादव ने शनिवार को ग्राम पड़ावा में 20 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करवाई और फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताए। वहीं, उन्होंने ग्राम अमौरा और ग्राम सैदपुर में राजकीय कृषि प्रक्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed