फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   docters day celebrated as corona warriors

डॉक्टर्स डे आज: सैनिक की तरह चिकित्सकों ने डटकर किया मुकाबला

Thu, 01 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
docters day celebrated as corona warriors
doctor.jpg - फोटो : doctor.jpg
ललितपुर। समाज की सेवा में अमूल्य योगदान व सम्मान देने और सार्वजनिक रूप से चिकित्सकों का आभार जताने के लिए एक जुलाई को दुनिया भर में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस बार बृहस्पतिवार को जब डॉक्टर्स डे को मनाया जाएगा तो कुछ ऐसे साथी नहीं होंगे, जिन्होंने कोरोना काल में अपना कर्तव्य निभाते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन ने बताया कि कोरोना काल और आपदा में चिकित्सकों को कोरोना योद्धा की उपाधि से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए तमाम प्रयास किए गए। लॉकडाउन में अधिकांश दुकानदार व अन्य प्रतिष्ठान बंद कर अपने घरों में दुबके थे। वहीं चिकित्सकों ने जान को जोखिम में डालकर संक्रमण से लोगों को बचाया। चिकित्सक सदैव ही सेना की तरह कमर कसकर मरीजों की सेवा में लगे रहे। जनपद में भी चिकित्सकों ने कोविड जैसे महामारी काल में मरीजों को उपचार दिया। इस दौरान सात चिकित्सक जान गवां चुके हैं। वहीं, कई डॉक्टर संक्रमित होकर गंभीर बीमारियों से जूझकर ठीक हो गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चतुर्वेदी हमारे बीच नहीं रहे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी इटालिया और नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश दत्त और चार निजी चिकित्सक भी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जेएस बक्शी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
----
हम चिकित्सक समुदाय समाज द्वारा दिए इस सम्मान से प्रेरणा लेकर अपने कार्य को और अधिक उत्साह से जारी रखते हैं। बहुत कठिन जोखिम भरा कार्य और दायित्व हमें ईश्वर ने दिया है।

- डॉ. राजकुमार जैन, अध्यक्ष आईएमए
----
कोरोना संक्रमण जैसी महामारी काल में चिकित्सकों ने अपने परिवार से अलग रहकर जान जोखिम में डालकर लोगों को सेवाएं दी हैं। चिकित्सकों का सभी को सम्मान करना चाहिए।
- डॉ. विकास जैन, सचिव आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed