तालबेहट। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस में उन्हें जगह-जगह याद किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सहरिया बस्ती में छोटे बच्चों को मास्क, पुस्तक और कापियों का वितरण किया। वहीं गोष्ठियों में बाबा साहब के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए गए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ग्राम सभा खांदी की सहरिया बस्ती में छोटे बच्चों को मास्क, पुस्तकों एवं कापियों का निशुल्क वितरण किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहब ने जिस मुसीबत में अपनी पढ़ाई की वह गरीब बच्चों के लिए एक प्रेरणा पुंज है। आप लोग भी अपने बच्चों को पढ़ने प्रतिदिन विद्यालय भेजें। इस मौके पर विचार रखने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि पटैरिया, आदित्य शर्मा, प्रियांशु श्रीवास्तव, मोहित पटैरिया आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांजल पस्तोर ने किया। वही समीपस्थ ग्राम कड़ेसरा कलां में समाजवादी पार्टी ने दलित बस्ती में एक गोष्ठी आयोजित की। जिसका शुभारंभ सपा विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम में मो. सिद्दिक, ज्ञान सिंह यादव, मोहन लाल, रतन लाल, रामप्रसाद सहरिया सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

कैप्सन - 1- अम्बेड़कर के चित्र पर माल्यार्पण करते सपा नेता 2- बच्चों को मास्क एवं पुस्तकों का वितरण क- फोटो : TALDEHATE