फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dnkunar first in 400m

400 मीटर दौड़ में धनकुंअर अव्वल

Mon, 21 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dnkunar first in 400m
ललितपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता की चार सौ मीटर दौड़ में धनकुंवर का प्रदर्शन शानदार रहा। जेटीसी ग्राउंड पर चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन 400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, लंबी कूूद व ऊंची कूद एवं रिले दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहीं छात्राओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रतियोगिता में ब्लॉक बिरधा एवं महरौनी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव के निर्देशन में शुरू की गई। इस मौके पर उप बेसिक शिक्षा अधिकारी एन एल शर्मा भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड़ में जखौरा की धनकुंअर प्रथम, विरधा की रामदेवी द्वितीय और महरौनी की अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में बिरधा की उर्मिला ने प्रथम, बार की प्रियंका ने द्वितीय और बार की जलेव कुंअर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बिरधा की मुस्कान प्रथम, महरौनी की अर्चना द्वितीय और महरौनी की नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


ऊंची कूद में बार की राजदा बानो ने प्रथम, महरौनी की अर्चना यादव ने द्वितीय और महरौनी की पूजा राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रिले दौड़ में मड़ावरा की टीम विजेता और बिरधा की टीम उपविजेता घोषित हुई। खो-खो प्रतियोगिता में बिरधा की टीम विजेता और मड़ावरा की टीम उपविजेता रही। धीमी गति साइकिल दौड़ में बिरधा की रुबी प्रथम, जखौरा की रोशनी पाल द्वितीय एवं महरौनी की मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मौके पर विजय सिंह, असरफ उल्ला कुरैशी, अब्दुल गनी, पूर्णेंद्र सिंह, धर्मेंद्र जैन, दिव्या रिछारिया, यूनिस खान, प्रीति कुमारी, सलमा, देेवेंद्र विश्वकर्मा, पवन तिवारी, मनोज विश्वकर्मा, भरत जोशी, सचिन खटीक, सुनील राजपूत, जितेंद्र यादव, अभिषेक कुमार, अखिलेेश तिवारी, आदित्य तिवारी, नितिन खटीक, महेंद्र राय, राजकुमार चौरसिया, आनंद, हरीमोहन, श्याम किशोर राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed