{"_id":"5f2ee9c48ebc3e4ad61097e5","slug":"dm-upset-to-nirichad-covid-hospital-lalitpur-news-jhs173428717","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में विद्युत की समस्या से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में विद्युत की समस्या से डीएम नाराज
विज्ञापन
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में पोर्टल पर सभी प्रकार की कोविड जांचों के परिणाम समय से फीड कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तालबेहट कोविड-19 अस्पताल में विद्युत आपूर्ति की समस्या पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है।
बैठक में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने सर्वप्रथम कोविड हॉस्पिटल तालबेहट पॉलिटेक्निक की समीक्षा की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि तालबेहट पॉलिटेक्निक में 16 सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हैं, केवल 2 कमरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इस पर डीएम ने तत्काल शेष कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
जो भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहें हैं वे चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार न करें। यदि मरीज के पास शासन के मानक के अनुरूप अलग कमरा व शौचालय उपलब्ध हो तो उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है। तालबेहट कोविड-19 अस्पताल में विद्युत आपूर्ति की समस्या पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को निर्देश दिए कि तालबेहट कोविड-19 अस्पताल में अबाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/ प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एसपी सिंह, डॉ. जे एस बक्शी, डॉ. अमित चतुर्वेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।