फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM Uncle...my dress gets spoiled due to mud while going to school

Lalitpur News: डीएम अंकल...स्कूल जाते समय कीचड़ से ड्रेस हो जाती है खराब

Fri, 05 Sep 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
DM Uncle...my dress gets spoiled due to mud while going to school
ललितपुर। डीएम अंकल...सड़क न होने से कीचड़ से निकलता पड़ता है, इससे ड्रेस खराब हो जाती है। यह शिकायत ब्लॉक जखौरा के ग्राम बुढ़वार के स्कूली छात्रों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से की। उनके साथ गांव के लोग सहित प्रधान भी थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व प्रधान बुढ़वार आशुतोष चौबे सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। बताया कि वे लोग आदिवासी समुदाय के हैं और बुढ़वार के मजरा टपरियन मलावनी में रहते हैं। उन लोगों को ग्राम फौजपुरा के बाद कच्चे रास्ते से जाना पड़ता है। इस रास्ते को वन विभाग बनने नहीं दे रहा है। पत्र में यह भी बताया कि गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि रास्ते में कीचड़ से ड्रेस खराब हो जाती है। कोई बीमार होता है तो एंबुलेंस नहीं आ पाती।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने पूर्व में वन विभाग को रोड डलवाने को अनुमति देने के लिए कहा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ज्ञापन पर सोन सिंह, रतिबाई, शांतिबाई, केशर, मुनियाबाई, पानबाई, रामपाल, राजन आदि के अंगूठा निशानी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed