फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dm narza

डीएम ने टीकाकरण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Fri, 09 Sep 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
dm narza
ललितपुर। स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने ली। बैठक में चिकित्साधिकारी को साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने और टीकाकरण की धीमी प्रगति होने पर नाराजगी जताई और सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जेएस बक्शी ने जनपद में कोविड टीकाकरण के तहत प्रीकॉशन डोज एवं गोल्डन कार्ड की प्रगति संतोषजनक नहीं होना बताया। इसके साथ कोविड टीकाकरण में महरौनी की प्रगति खराब बताई। साथ में यह भी बताया कि वहां के एमओआईसी बैठकों में प्रतिभाग नहीं करते हैं। इस पर डीएम ने एमओआईसी के संबंध में शासन से पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश भारती ने बताया कि टीकाकरण बूथों के आसपास वाले लोगों से संपर्क करने के बाद भी लोग टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। डीएम ने सभी बूथों पर टीम बढ़ाकर टीकाकरण के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। इसके साथ सीएमओ को सभी ब्लॉकों एवं स्वास्थ्य इकाइयों को एक माइक्रो प्लान बनाकर भेजने की बात कही। आशा प्रशिक्षण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बिरधा एवं बार ब्लॉक की आशाओं के पास एंड्रॉयड मोबाइल न होने के कारण प्रशिक्षण में परेशानी उत्पन्न हो रही है। इस संबध में बताया कि अन्य ब्लॉकों में आशाओं को मोबाइल बंट चुके हैं।
विज्ञापन

सिर्फ बिरधा व बार ब्लॉक में बांटा जाना शेष है। शासन से मोबाइल मिलने पर वितरण करा दिया जाएगा। इस पर डीएम जिन ब्लॉकों में मोबाइल का वितरण नहीं हुआ है, उस क्षेत्र की आशाएं अपने व्यक्तिगत फोन से प्रशिक्षण प्राप्त करेें। पल्स पोलियो अभियान के बारे में बताया कि 18 से 26 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत बूथ डे के दिन सभी स्कूल खुलेंगे, जिनमें बच्चों को बुलाकर दवा से आच्छादित किया जाएगा। इसके बाद टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसके लिए जनपद में 463 टीमें गठित की गई हैं। जिलाधिकारी ने सीएमओ को संबधित बिंदुओं का एक फार्मेट बनाकर एमओआईसी से भरवाकर साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय, जिला अस्पताल पुरुष सीएमएस डॉ राजेन्द्र प्रसाद, जिला महिला अस्पताल सीएमएस डॉ मीनाक्षी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीसी दोहरे, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, सभी एमओआईसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed