फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dm lalitpur transfered, new dm take charge today

डीएम का तबादला, आलोक सिंह होंगे नए जिलाधिकारी

Fri, 29 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
dm lalitpur transfered, new dm take charge today
अन्नावि दिनेश कुमार का तबादला, आज आएंगे नए डीएम आलोक सिंह
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में खाद को लेकर चल रहे बवाल के बीच शासन ने बुधवार रात डीएम अन्नावि दिनेश कुमार का तबादला कर दिया है, उन्हें फिलहाल प्रतीक्षा सूची में रखा गया है जबकि अपर निदेशक सूडा आलोक सिंह जिले के नवागत डीएम होंगे। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने बताया कि वह शुक्रवार को आकर पदभार ग्रहण करेंगे। इधर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा का तबादला आजमगढ़ के लिए हो गया है।
करीब 13 माह पहले आए डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने जिले के विकास कार्यों में पंख लगाए थे। इनके प्रयासों से शासन ने जिले में हवाई अड्डा, मेडिकल कॉलेज, बल्क ड्रगपार्क की मंजूरी शासन ने दी थी। कोरोना काल से लेकर अब तक कई अन्य विकास कार्यों में भी इनकी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

वहीं, विगत एक पखवारे से खाद को लेकर चल रही मारामारी और किसानों के बवाल होने पर उन्होंने शासन के माध्यम से खाद की रैकें मंगवाने के प्रयास भी किए लेकिन किसानों की मौत का मामला प्रदेश स्तर पर छा जाने से इस तबादले के पीछे यह भी कयास लगाए जा रहे है। हालांकि अफसरों का कहना है कि उनका तबादला पहले से प्रस्तावित था इसी बीच खाद का मामला गरमा गया। फिलहाल कारण कुछ भी रहे हो राजनीतिक गलियारों में खाद की किल्लत को लेकर हुए बवाल का मामला ही बताया जा रहा है। इधर, करीब चार दिन पहले अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा का तबादला नोयडा के लिए हो गया था लेकिन शासन ने अब जिला बदलते हुए आजमगढ़ के लिए कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed