फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM got angry after seeing barricading on Church Road

Lalitpur News: चर्च रोड पर बैरिकेडिंग देख भड़के डीएम

Thu, 11 Jul 2024 03:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
DM got angry after seeing barricading on Church Road
निरीक्षण करते जिलाधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई के दौरान लगाएं बैरिकेडिंग, एक लेन में ट्रैफिक डायवर्जन के निर्देश
विज्ञापन

- जल निगम के अभियंता से कहा पाइपलाइन बिछाए जाने के कार्य का शिड्यूल बनाकर पहले सूचना दें
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नमामि गंगे योजना के तहत शहर में डाली जा रही पाइपलाइन के दौरान चर्च रोड को बंद करने से नाराज डीएम अक्षय त्रिपाठी बुधवार को सुबह 7.30 बजे शहर का जायजा लेने निकले। उन्होंने चर्च रोड पर खोदी जा रही सड़क को लेकर लगी बैरिकेडिंग को देखा तो कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था जल निगम के अभियंता को निर्देश दिए कि सड़क खोदाई के दौरान बैरिकेडिंग लगाकर एक लेन में ट्रैफिक डायवर्जन करवाएं, जिससे यातायात प्रभावित न हो। डीएम की नाराजगी पर कार्यदायी संस्था ने चर्च रोड पर पड़ी लाइन पर मिट्टी डलवाकर एक लेन का रास्ता चालू कर दिया। जिससे लोगों को राहत मिली।
जिलाधिकारी पहले वर्णी चौराहा स्थित रिसाला मंदिर के मैदान पर पहुंचे, जहां पर खोखे, घोड़ा गाड़ी व अतिक्रमण देख तत्काल हटवाकर चौहद्दी में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। नेहरू नगर में जल निगम के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद तुवन चौराहा से होते हुए चर्च रोड पर सजी दुकानों को हटवाने और अतिक्रमण को तत्काल रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम की कार्य योजना देखने के बाद कहा, तुवन चौराहा के पास सड़क कटिंग कार्य से यातायात की समस्या न हो, इसके लिए शिड्यूल बनाकर मीडिया के माध्यम से प्रसारित कराएं। कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन करें, सभी संबंधित विभाग से एनओसी प्राप्त करें। यातायात पर बैरिकेडिंग कराकर एक लेन सुचारु रखने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने कार्य स्थल पर बैरिकेडिंग कराकर तत्काल एक लेन पर यातायात के लिए खुलवा दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, सभासद सोन सिंह यादव, कुंदन पाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप, उप जिलाधिकारी राघवेंद्र शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जल संस्थान व जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
अमर उजाला ने समस्याओं को प्रमुखता से किया था प्रकाशित
चर्च रोड पर डाली जा रही पेयजल लाइन के लिए खोदे गए फुटपाथ व मंगलवार को बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद करने की खबर को पेज दो पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस समस्या को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए बुधवार सुबह ही इस मार्ग का जायजा लिया और बंद रास्ते की एक लेन पर यातायात शुरू करा दिया। इससे बसस्टैंड, जिला अस्पताल और पुलिस आफिस को जाने वाले लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज तैयार, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार सुबह अमरपुर में तैयार मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिंदुबार कार्यों का जायजा लिया। जिसमें फिजिकल कार्य पूर्ण पाए गए। विद्युत उपकेंद्र अभी नहीं बना लेकिन अस्थाई कनेक्शन ले लिया गया। जिससे विद्युत व्यवस्था दुरुस्त मिली। डीएम ने बताया कि ओवरऑल कॉलेज तैयार है। उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक मेडिकल कॉलेज में तब्दील हुए जिला अस्पताल में काम चल रहा है तब तक के लिए कुछ मरीजों की व्यवस्था महिला अस्पताल में करा दें, जिससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed