फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   diwali - market is ready

दिवाली को लेकर बाजार में सजी सजावटी वस्तुओं की दुकानें

Mon, 01 Nov 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
diwali - market is ready
दुकान पर सजीं बिजली की झालर - फोटो : LALITPUR
सज गया बाजार, खरीदें घरों को सजाने का सामान
विज्ञापन

ललितपुर। प्रकाश पर्व दीपावली के नजदीक आते ही बाजार में दुकानों पर तरह-तरह के पोस्टर, झालरें और अन्य आइटम ग्राहकों को खूब आर्कषित कर रही हैं। सजावटी वस्तुओं की बिक्री में भी उछाल आ गया है। लोग घरों को बेहतर सजावट के लिए वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं।
शहर के घंटाघर पर दुकानदारों ने झालरों की दुकान लगा रखी हैं। तो वहीं स्टेशन रोड़ पर देवगढ़ तिराहा व कंपनीबाग, तुवन चौराहा, सदर कांटा, नदीपुरा आदि क्षेत्रों में सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर लगी सुंदर सीनरी लोगों को अधिक लुभा रही हैं। इन सीनरियों में लाइटिंग होने से अधिक आकर्षक लग रही हैं। इसकी बिक्री अधिक हो रही है। इनकी कीमत बीस रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। गुलदस्ता, आर्टिफिशियल फूल भी अधिक लुभावने लग रहे हैं। गुलदस्ता व फूल की कीमत 100 से लेकर चार-पांच सौ रुपये तक हैं। वहीं जरी कैलेंडर, फ्रूट टोकरी, झूमर, दरवाजों पर टांगने के लिए छोटी-छोटी घंटियां लगी झालरें भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। इनकी कीमत सौ रुपये से लेकर 400 रुपये तक है। वंदनवारे, मालाएं, तस्वीर व मेटल तस्वीरें भी सजाई गईं हैं। साथ ही कलश, लक्ष्मी चरण, शुभ-लाभ, शुभ दीपावली भी बाजर में रौनक बढ़ा रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार सजावटी वस्तुओं के दामों में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्घि हुई है। महंगाई का लोगों पर अधिक प्रभाव नहीं हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस से अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रतिमाएं व सीनरी हैं आकर्षक
बाजर में सजावटी दुकानों पर जलते बुझते रंग-बिरंगे बल्व वाले भगवान गणेश-लक्ष्मी की छोटी व बड़ी मूर्तियां व धार्मिक सीनरी अधिक आकर्षक हैं। इनमें अधिकांश बैटरी के सहारे जल रही हैं। सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक में ऐसी प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली सजाने के लिए लगा रंगों का बाजार
प्रकाश पर्व दिवाली को लेकर बाजार में रंगोली की दुकानें सजीं हैं। इन दुकानों में तरह-तरह के रंग बाजार में सजाए गए हैं। दिवाली के दिन दरवाजे के साथ घर के आंगनों में रंगों की रंगोली सजाई जाती है। इसके साथ ही शुभ-लाभ लिखकर दीपक बनाया जाता है। तो वहीं, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के जैसे स्लोगन लिखे जाते हैं। जो तरह-तरह के रंगों में बनाए जाने से अधिक आकर्षक लगते हैं। इस रंगोली के कार्य को घर की महिलाएं व बालिकाएं अधिक रोचक तरीके से रंगोली को सजातीं हैं। इसके लिए बाजार में विभिन्न रंग व चमकीले रंगों की दुकानें भी सज गईं हैं। रंगों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अधिक भीड़ जुट रही है।

पशुओं केे सजाने को बाजार में सजे मुरगरे
सजावटी बाजार में रंग-बिरंगी झालर, रंग और अन्य सजावटी सामान के साथ पशुओं के सजाने के आइटम भी बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं। किसान व पशुओं केे रखने वाले लोगों को पशुओं के सजावटी सामान अधिक आकर्षक कर रहे हैं। इन दुुकानों पर भी अच्छी बिक्री हो रही है। पशुओं की सजावट के लिए तरह-तरह के मुरगरे दुकानों पर सजे हैं। जिनमें गाय के लिए बाजार में चोटिया, बैल के लिए कोढ़ी बोरिया, भैंस के लिए कंठा, मुरगरे अधिक नजर आ रहे हैं। गढ़ारी, चौरासी, बैलों के लिए घुंघरु व जानवरों के लिए पीतल के हाय उपलब्ध हैं। घोडे़ की सजावट के लिए भी लुभावने सामान बाजार में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed