फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   diwali clothes business

दीपावली पर कपड़ा व्यापार बढ़ने की संभावना

Fri, 22 Oct 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
diwali clothes business
कपड़े की दुकान पर सजी साड़ियां - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना के चलते एक साल से ठप पड़े कपड़ा व्यापार के दीपावली में बढ़ने की संभावना है। जिले के कारोबारी भी दीपावली को लेकर इस बार उत्साहित हैं। दुकानों में ग्राहकों के लिए परंपरागत कपड़ों के अलावा महिलाओं के लिए डिजायनर साड़ियों की भरमार है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक बच्चों के कपड़ों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसलिए बच्चों के लिए विशेष तरीके के नए-नए कपड़ों का स्टाक बढ़ाया है। कपड़ों के साथ मैचिंग मास्क भी बहुत लोगों को पसंद आ रहे है। मैचिंग कपड़ों की डिमांड को देखते हुए दुकानदार भी उत्साहित हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस दीपावली पर पिछले साल हुए घाटे की भरपाई हो सकती है।
विज्ञापन

----------
कोराना के चलते साल भर बाद मार्केट सुचारु रूप से खुला है। बाजार में रौनक दिखने लगी है। दीपावली पर कारोबार को पंख लगने की उम्मीदें हैं।- शोभित समैया
----------------
नए डिजाइन एवं विभिन्न प्रकार के कपड़े, चादर व परदे आ चुके हैं जिससे लोगों को दीपावली पर खरीदारी करने में कोई समस्या ना हो।-अंकित जैन, हैंडलूम कारोबारी
विज्ञापन

------------
बाजार में अलग-अलग प्रकार के कपड़े वगैरह मिल पा रहे हैं । दीपावली के लिए बहुत कपड़े लेने हैं। कपड़ों की दुकानों पर भी अच्छे प्रकार के कपड़े चुके हैं।-सौरभ यादव, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परंपरागत कपड़े लोगों को ज्यादा अच्छे लग रहे हैं और इसीलिए उसी प्रकार के कपड़े आ चुके हैं। बच्चों के लिए मैचिंग मास्क वाले कपड़े भी आ चुके हैं। -अभिनव बुखरिया, दुकानदार

--------
दीपावली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। वह इस परंपरा के तहत जल्द ही बाजार से नए कपड़े लाएंगे। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते बाजार में नई वैरायटी भी नहीं थी।-विनय जोशी, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed