फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Divisional Commissioner and DIG tested the arrangements for the strong room

मंडलायुक्त व डीआईजी ने परखीं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं

Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner and DIG tested the arrangements for the strong room
ललितपुर। विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय और डीआईजी जोगेंद्र सिंह ने नामांकन स्थल, प्रशिक्षण स्थल, स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयर हाउस की व्यवस्था परखीं और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त व डीआईजी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर वहां चल रहे नामांकन कार्य का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी कार्य संपन्न कराए जाएं। विकास भवन सभागार में अफसरों के साथ की बैठक में कहा कि करीब 650 मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण प्रतिदिन दो पालियों में राजकीय इंटर कॉलेज में कराया जा रहा है। मतदान कर्मियों को बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है एवं आयुष किट का भी वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मतदान कर्मियों को गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे कार्मिकों के संदेहास्पद तथ्यों को भी दूर किया जा सके। डीआईजी ने निर्देश दिए कि मतदान तिथि से एक दिन पूर्व 19 फरवरी को पोलिंग पार्टियों के भोजन एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मतदान सूची की लिस्ट उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों का चिह्नांकन कर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि जनपद में निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 22 हजार प्रकरणों में और 25 लोगों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। डीआईजी ने निर्देश दिए कि निर्वाचन में सुरक्षा व्यवस्था हेतु बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को ठहरने को विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। जिले में नौ संदिग्ध स्थलों का चिह्नांकन किया गया है, जहां पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इस पर सभी थानाध्यक्षों एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि देसी शराब की दुकानों एवं उसके आसपास भी मिलावटी शराब की बिक्री पर विशेष निगरानी रखें।

मंडलायुक्त व डीआईजी ने नवीन मंडी स्थल अमरपुर में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया और निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियां मतदान की तिथि से एक दिन पूर्व इस स्थान पर आ जाएंगी, जिस पर उनके ठहरने को समस्त मूलभूत सुविधाएं मंडी में पूर्ण कर ली जाएं। इस मौके पर डीएम आलोक सिंह, नोडल अधिकारी कार्मिक अनिल कुमार पांडेय, एसडीएम सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर फूलचंद्र, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed